• Sun. Jun 28th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

Uttarakhand: दो दिवसीय दौरे के बाद लौटे योगी आदित्यनाथ, लिया मां का आशीर्वाद, भावुक हुए ग्रामीण

Spread the love

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के बाद शुक्रवार शाम लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पंचूर और आसपास के क्षेत्रों में लोग भावुक हो गए।

शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने पंचूर गांव में आयोजित विष्णु पंचदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं महायज्ञ में हिस्सा लिया। धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के बाद वह शाम करीब पौने पांच बजे अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां का आशीर्वाद लिया और बहनों व अन्य नाते-रिश्तेदारों से हाथ जोड़कर विदाई ली। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने भी उन्हें भावुक माहौल में विदा किया।

इसके बाद योगी आदित्यनाथ बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही महाविद्यालय परिसर में स्थापित अपने स्वर्गीय पिता आनंद सिंह बिष्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अनावरण किया।

विशेष बात यह रही कि जैसे ही योगी अपने पिता की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे, उसी समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। वहां मौजूद लोगों ने इसे पितृ कृपा और भावनात्मक क्षण से जोड़कर देखा।

कार्यक्रमों के बाद योगी आदित्यनाथ शाम पांच बजकर 15 मिनट पर महाविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके प्रस्थान के दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें विदा करने के लिए मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *