• Fri. Nov 13th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

पौड़ी: बड़ोली में देवभूमि मशरूम प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ, किसानों और युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

Spread the love

जिले के विकासखंड एकेश्वर के ग्राम बड़ोली में देवभूमि बड़ोली मशरूम प्रोडक्शन यूनिट की शुरुआत हो गई है। जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी ने विधिवत रूप से इकाई का शुभारंभ किया। इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शुभारंभ अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी ने कहा कि मशरूम उत्पादन ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने किसानों और युवाओं से इस क्षेत्र में आगे आने तथा मशरूम उत्पादन को व्यवसाय के रूप में अपनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि गांवों में इस तरह की उत्पादन इकाइयां स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही किसानों को आय के अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकेंगे।

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) अजय, ग्राम प्रधान संजय बड़ोला, काशीपुर के मशरूम उत्पादक शुभम बड़ोला, एकेश्वर ब्लॉक के जनप्रतिनिधि, स्थानीय किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]