• Sat. Jun 27th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

Breaking आप के पूर्व प्रदेश संयोजक कलेर के बेटे का शव मिला

Spread the love

देहरादून के जाखन में आप पार्टी के पूर्व प्रदेश संयोजक एसएस कलेर के बेटे सिकंदर कलेर का शव होटल के कमरे में मिला है।

पुलिस मौके पर है और जांच जारी है। एसएस कलेर ने कुछ दिन पहले ही आप के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक के पद से इस्तीफा दिया था।

जाखन चौकी इंचार्ज नवीन जोशी ने बताया कि सिकंदर कलेर बुधवार को अपने दोस्तों के साथ था। रात के समय उसके दोस्त होटल तक छोड़ कर चले गए। इसके बाद सिकंदर कलेर ने कमरा बंद कर दिया। वीरवार को सिकंदर कलेर के परिजनों के परिचित डॉक्टर होटल पहुंचे और होटल स्टॉफ और पुलिस की मौजूदगी में होटल का कमरा खुलवाने का प्रयास किया। कमरा खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस का कहना है कि दरवाजा खोलने के बाद देखा कि सिकंदर कलेर अचेत अवस्था में पड़ा था। सिकंदर ने वॉमिट भी की हुई थी। मौत की पुष्टि होने के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि सिकंदर कलेर बुधवार को दोस्तों के साथ भट्टा फाल भी गया था। रास्ते में शराब का सेवन किया गया था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *