• Mon. Jun 8th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

मालगांव पोस्ट ऑफिस में लाखों का माल गबन का आरोपी आया पकड़ में

Spread the love

टिहरी जिले में जिले के घनसाली तहसील के पोस्ट ऑफिस मालगांव में 13. लाख रुपए की धनराशि का गबन करने वाला अभियुक्त को टिहरी पुलिस ने हिरासत में लिया है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुशील कुमार राज, निरीक्षक डाकघर पूर्वी उपमंडल टिहरी, जनपद टिहरी गढ़वाल ने तहसील घनसाली के पोस्ट ऑफिस मालगांव मथकुड़ी में नियुक्त शाखा डाकपाल बलदेव लाल आर्य पुत्र बनवारी लाल आर्य निवासी मथकुड़ी, पोस्ट ऑफिस मालगांव थाना घनसाली पर धोखाधड़ी/गबन का आरोप लगाते हुए थाना घनसाली में तहरीर दी।

बताया कि उक्त शाखा डाकपाल बलदेव लाल आर्य ने वर्ष 2008 से दिनांक 8 जनवरी 20 21 के बीच पोस्ट ऑफिस मालगांव में खाताधारकों की ओर से जमा कराई गई 13.86 लाख की धनराशि का गबन कर उक्त धनराशि कि फर्जी रसीद बुक तैयार कर खाताधारकों को आबंटित की गई है। तहरीर के आधार पर दिनांक 18 जून 2021 को थाना घनसाली में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 420, 409, 471 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग पंजीकरण की भनक लगते ही अभियुक्त फरार हो गया था।

विवेचना में साक्ष्य संकलन करने के उपरांत नामजद अभियुक्त बलदेव आर्य को अभियोग में वांछित अपराधी की लिस्ट में लाया गया। अभियोग के त्वरित निस्तारण तथा नामजद अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एसएसपी ने सीआईयू टिहरी और थानाध्यक्ष घनसाली सुखपाल सिंह मान के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गठित टीम ने एएसपी राजन सिंह, सीएओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी के पर्यवेक्षण में गहन सुरागरसी-पतारसी व आधुनिक तकनीक की मदद से फरार अभियुक्त बलदेव आर्य को वीरवार की रात्रि में मुनिकीरेती क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया गया। जंहा कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *