• Mon. Jun 8th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

सुतोल गांव में तालाब में मिले पिता-पुत्र के शव

Spread the love

चमोली। नन्दागर क्षेत्र के सूदूर सुतोल गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से पिता पुत्र की मौत हो गई। पिता पुत्र तालाब बनाने का काम कर रहे थे। घटना की जानकारी उनके साथियों को तब मिली जब वह वापस नहीं लौटे।
सुतोल गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर अमृत सरोवर का काम चल रहा है। यह सरोवर मनरेगा के तहत बनाया जा रहा है। तालाब के काम में गांव के अन्य लोग भी गए थे। दोपहर को काम करने के बाद सभी लोग खाना खाने के लिए घर आए, लेकिन 46 वर्षीय नन्दन सिंह और उनका बेटा 19 वर्षीय अनिल घर नहीं आए। उनकी ढूंढ खोज में गांव के लोग जब तालाब के पास गए तो दोनों तालाब में डूबे मिले।
घटना कैसे हुई इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। तालाब करीब 250 मीटर लम्बा है। बरसात के चलते उसमें पानी काफी भरा हुआ है। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही नंदानगर तहसील से राजस्व टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *