• Thu. Jun 11th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

औचक निरीक्षण: अचानक डालनवाला थाने पहुंचे सीएम, थाने में गंदगी पर कार्रवाई, नदारद एसएचओ लाइन हाजिर

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डालनवाला पुलिस थाने का औचक निरीक्षण कर सफाई से लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। सफाई की बदहाल व्यवस्था और एसएचओ मनोज मैनवाल को बहुत देर तक नदारद पाने पर लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया। मैनवाल सीएम के आने की सूचना मिलने के बावजूद बहुत देर से थाने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने थाने के रजिस्टर भी खंगाल लिए। वहां मौजूद आम लोगों से बातचीत की। उनकी शिकायतों को सुना।

सीएम ने थाने के कारागार (लॉकअप) में गंदगी और अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे एसएसपी अजय सिंह से तत्काल समुचित साफ सफाई और मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने उनके निर्देश पर तुरंत एसएचओ मैनवाल को लाइन हाजिर कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *