• Sat. May 18th, 2024

1 सितम्बर को क्या है राशिफल, शनि के उपाय भी जानिए


☞आचार्य ललित पाठक, हरिद्वार(पिथौरागढ़ वाले)

दिनांक 1 सितम्बर 2021
🌞आज का पंचांग एवं राशिफल 🌞
विक्रम संवत 2078 शक संवत 1943,

सन 2021 संवत्सर (उत्तर) राक्षससौ

सौर प्रविष्टे 16,

तिथि -दशमी अहोरात्र, भाद्रपद
पक्ष -कृष्ण
नक्षत्र -मृगशीर्षा 12:33:23
योग -वज्र 09:37:45
करण -वणिज 17:26:02
वार -बुधवार
माह (पूर्णिमांत) भाद्रपद
चन्द्र राशि – मिथुन
सूर्य राशि – सिंह
ऋतु -वर्षा
आयन- दक्षिणायण
सूर्योदय- 05:55:28 सूर्यास्त -18:38:36
दिन काल 12:43:08 रात्री काल 11:17:24
चंद्रास्त 14:47:05 चंद्रोदय 24:59:09
राहू काल 12:30 – 14:00 अशुभ

मेष राशि:- के जातकों को आज उच्‍च पद प्राप्ति के योग बने हुए हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा और वह आपके काम से प्रभावित होंगे। काम की अधिकता रहेगी। धन प्राप्ति के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है। आपको पैसे बचा पाने में मुश्किल होगी।

वृषभ:-वृष राशि के जातक कुछ नया सीखकर अपने कार्यक्षेत्र को विस्तार देने का प्रयास करेंगे। कुछ लोगों के कार्यक्षेत्र में बदलाव का भी समय है। लेखन से जुड़े लोगों को ख्याति मिलने की उम्मीद है। धन के लिए लिए मां वैभव लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर बनी हुई है।

मिथुन:-मिथुन राशि के जातकों का व्यवसाय के लिए बेहतरीन समय है। एक से ज्यादा अवसर उनको मिलने की संभावना है। बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा तरक्की की नई ऊंचाइयां पा सकते हैं। आर्थिक उन्नति का योग बना हुआ है। ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते अतः इसका भरपूर फायदा उठाएं।

कर्क:– राशि के लोगों का मानसिक बल उच्च का रहेगा। आज अपनी इच्छा की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों के बावजूद भी धन प्राप्ति की संभावनाएं बहुत अच्छी हैं। महालक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर है।

सिंह:-सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है। हेल्थ केयर पर धन खर्च की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। जिसके बाद ही कुछ धन लाभ का योग बनता है इस कठिन दौर में आत्मविश्वास बनाए रखना अत्यधिक जरूरी है।

कन्या:-कन्या राशि के जातकों के प्रयास से उनके सभी कार्य सिद्ध होंगे सारा ध्यान धन प्राप्ति की तरह होगा। आज महालक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर है। सभी ग्रह नक्षत्र इसमें सहायक बन रहे हैं। बहुत दिनों से रुका हुआ पैसा भी कुछ लड़ाई झगड़ों के बाद प्राप्त होने की संभावना है।

तुला:-तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। धन की प्राप्ति बाधित हो रखी है परंतु आपको हिम्मत नहीं हारना है। अपने प्रयासों को जारी रखना है। हर रात के बाद सुबह जरूर होती है ऐसे ही आपका भी अच्छा समय आने वाला है

वृश्चिक:-वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पार्टनरशिप का उत्तम समय है। दोनों ही पक्षों को धन लाभ की संभावना है। कामकाज से संबंधित सभी तथ्यों को अच्छी तरह से समझकर काम करेंगे और सफलता मिलेगी। उत्तम आर्थिक उन्नति के योग बने हुए हैं।

धनु:-धनु राशि के जातक दूसरों की विपरीत परिस्थितियों का फायदा उठाकर अपने कार्यक्षेत्र को सुदृढ़ बनाने में कामयाब होंगे। कार्य की अधिकता रहेगी, परंतु पैसे का लेनदेन ध्यानपूर्वक करें। कुछ पैसा फंसने का योग भी है। सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है।

मकर:-मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। उनके व्यक्तित्व की आभा चारों तरफ फैल रही है जिसका प्रभाव कार्यक्षेत्र में भी सफलता के रूप में स्पष्ट रूप से नजर आएगा। पराक्रम भाव तथा भाग्य स्थान दोनों ही अपना पूर्ण फल देने में सक्षम हैं। धन प्राप्ति में भाग्य का भी सहयोग मिल रहा है।

कुंभ:-कुंभ राशि के जातक अपने प्रयासों को अनवरत रूप से जारी रखेंगे और सफलता की कहानी स्वयं लिखेंगे। धन प्राप्ति की संभावनाएं बहुत अच्छी बनी हुई हैं। व्यापार के लिए किया हुआ निवेश अच्छा रिटर्न देगा।

मीन:-मीन राशि के जातक कोरोना की आपातकालीन स्थिति के बावजूद कार्यक्षेत्र को सुख सुविधा संपन्न बनाने पर विशेष जोर देंगे ताकि आरामदायक माहौल में सभी मुश्किलों का सामना करते हुए उससे बाहर आया जा सके I अत्यधिक धन कमाने की चाहत रहेगी और जिसे पूरा करने में कामयाब भी रहेंगे।

💐शनिदेव को प्रसन्न करने का अचूक उपाय💐 l आपको यदि शनि की दशा चल रही हो तो
मंत्र – ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः। वैदिक मंत्र – ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये। मंत्र – ऊँ शं शनैश्चाराय नमः। इन तीनों में से किसी भी एक मंत्र का आप 23000 जाप पूरा कर ले मंत्र का जप करें। हनुमान चालीसा बजरंग बाण या सुंदरकांड के पाठ करें शनिवार को शनिदेव के मंदिर में तेल चढ़ाएं या सूर्य उदय से पहले पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं सूर्यास्त के बाद पीपल के नीचे दीप दान करें। आपके ऊपर भगवान शनिदेव प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी सभी बाधाएं दूर हो जाएंगे।

ज्योतिष संबंधी पूजा-पाठ संबंधी कार्य के परामर्श के लिए संपर्क करें 94101 49331

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385