• Mon. Jun 8th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल से 61 साल का मरीज गायब

Spread the love
रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल से एक मरीज गायब हो गया। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया।  मरीज कब कैसे गायब हो गया, अस्पताल प्रशासन को इसकी कोई खबर ही नहीं लगी। परिजनों ने लापता मरीज की कोतवाली पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
    बीते 29 अगस्त को तहसील उखीमठ के सुरसाल गांव के विक्रम सिंह कप्रवाण (61) पुत्र स्व. नारायण सिंह कप्रवाण को सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद वे उपचार को अस्पताल में भर्ती हुए। उनके पुत्र जयवीर सिंह ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया। 31 अगस्त को उनका पुत्र जयवीर सुबह घर गया। वहीं रात को उनका छोटा बेटा उनके वार्ड में मिलने आया। और करीब 9 बजे सोने के लिए होटल में चला गया। 1 सितम्बर को सुबह मरीज का छोटा बेटा पुनः जिला चिकित्सालय पहुंचा, किन्तु वार्ड में उसके पिता नहीं मिले। काफी ढूँढखोज पर भी उसके पिता नहीं मिल पके। जिसके बाद परेशान होकर मरीज के पुत्र ने इसकी सूचना अपने बड़े भाई को दी। जिला चिकित्सालय प्रशासन ने तत्काल इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। वहीं परिजनों ने भी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की।  पुलिस चिकित्सालय में सीसीटीवी फुटेज चैक कर रही है। किंतु अभी तक लापता का कोई सुराग नहीं मिला है। जबकि परिजनों ने जल्द खोजबीन की मांग की।
अस्पताल से मरीज लापता हुआ। मरीज की स्थिति में सुधार हो गया था। मरीज के पुत्र के अस्पताल आने के बाद लापता होने की जानकारी मिली। पुलिस को सूचित कर दिया गया गया है।
:-डॉ दिग्विजय सिंह रावत, सीएमएस।

मरीज के लापता होने की पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस दल मरीज की  ढूंढखोज में लगी है। सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है।
:-आयुष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *