• Sat. Oct 10th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

उत्तराखंड के 106 युवाओं को विदेश में मिली नौकरी, जर्मनी-जापान पर सरकार का फोकस

Spread the love

से संचालित करने के लिए कौशल एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसके माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने पर काम किया जा रहा है।

जमैका, इथियोपिया और जाम्बिया में भी तलाशे जा रहे अवसर

उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तलाशने के क्रम में सरकार अन्य देशों की जरूरतों का भी आकलन कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमैका में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत देवेश उत्तम और जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त आलोक रंजन झा के साथ बैठक की।

बैठक में संबंधित देशों में रोजगार की संभावनाओं और कुशल कामगारों की मांग पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन देशों की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सरकार की कोशिश है कि विदेशी भाषा के साथ युवाओं को संबंधित क्षेत्र का व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाए, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें।

राज्य सरकार के अनुसार, योजना के तहत विदेश में रोजगार हासिल कर चुके युवाओं के अनुभवों और विभिन्न देशों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। आने वाले समय में अधिक युवाओं को वैश्विक रोजगार से जोड़ने पर जोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]