• Wed. Oct 21st, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

धामी कैबिनेट की बैठक आज, तीन हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में अनुपूरक बजट के प्रस्ताव समेत कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार आगामी विधानसभा सत्र में तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी ली जा सकती है।

प्रदेश में 27 अक्तूबर से गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में दो दिवसीय सत्र प्रस्तावित है। इस दौरान वित्तीय वर्ष के शेष समय में विकास योजनाओं और अन्य जरूरी खर्चों के लिए अनुपूरक बजट सदन में रखा जाएगा। बजट को मंजूरी मिलने के बाद विभिन्न विभागों की जरूरतों के अनुरूप अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने का रास्ता साफ होगा।

पंचायतों और निकायों के अनुदान पर भी चर्चा

मंत्रिमंडल की बैठक में छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। इसमें त्रिस्तरीय पंचायतों और नगर निकायों को राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले अनुदान से संबंधित सिफारिशें शामिल होंगी। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय निकायों को मिलने वाली वित्तीय सहायता को लेकर आगे की प्रक्रिया तय हो सकती है।

उधर, भराड़ीसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अनुपूरक बजट को सदन से पारित कराना सरकार के सामने प्रमुख विधायी और वित्तीय कार्यों में शामिल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]