चकराता रोड स्थित बल्लूपुर चौक के सीएसएम स्क्वायर में ताशी रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री रमेश गड़िया और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भावना डोभाल भी मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में रेस्टोरेंट प्रबंधन और अतिथियों ने मेयर का स्वागत किया। नए रेस्टोरेंट के खुलने से क्षेत्र में खानपान के लिए एक और विकल्प उपलब्ध हुआ है। इस दौरान अतिथियों ने रेस्टोरेंट प्रबंधन को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।
शहर में 500 पौधे लगाने का संकल्प
रेस्टोरेंट के मालिक दिव्यम अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए शहर में 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य देहरादून को हरित और स्वच्छ बनाने के साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
रेस्टोरेंट के शुभारंभ के अवसर पर लिया गया यह संकल्प पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक भागीदारी का संदेश देता है।
