• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

कैबिनेट फैसला:मांडाकुटी के ग्रामीणों ने खिलाई मिठाई

Spread the love

कीर्तिनगर। जाखणी मांडाकुटी सैण के ग्रामीण नगर पंचायत में सम्मिलित होने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर नगर पंचायत ने बोर्ड में इस प्रस्ताव को पारित करने के बाद शासन को भेजा। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट ने नगर पंचायत कीर्तिनगर के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। धामी सरकार के कैबिनेट में जाखणी (मांडकुटी सैण) को नगर पंचायत में सम्मिलित करने के पर ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की।
नगर पंचायत कीर्तिनगर का गठन सन 1950 में हुआ था,प्रथम बार नगर पंचायत का सीमा विस्तार 2017 में हुआ था, जिसमें जाखणी गाँव को सम्मिलित किया गया, लेकिन त्रुटि बस नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सीमा से लगा जाखणी के (मांडाकुटी सैण) के 32 परिवार छूट गए थे। सीमा विस्तार के लिए ग्रामीण बार बार सम्मिलित होने की मांग कर रहे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी ने वर्ष 2019 में वार्ड 03 जाखणी के (मंडाकुटी सैण ) को नगर पंचायत में सम्मिलित करने का प्रस्ताव बोर्ड स्वीकृति दी थी। आज उसी प्रस्ताव पर धामी सरकार के कैबिनेट में जाखणी (मांडाकुटी सैण) संबंधित 32,परिवारों को सम्मिलित करने का प्रस्ताव केबिनेट में पारित किया है। मिष्ठान वितरण में ग्रमीण बीना देवी, सकला देवी, प्रमिला संगीता, सरोजनी , शिब सिंह, आनंद सिंह राजेंद्र सिंह मान सिंह, भूपेंद्र नेगी व पंकज आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *