• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

स्क्रब टायफस से चमोली की महिला की मौत

Spread the love

श्रीनगर। गढ़वाल के पहाड़ से भी स्क्रब टायफस से राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एक मरीज की मौत की खबर सामने आ रही है। मृतक चमोली जिले की महिला है। महिला को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर लाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन स्क्रब टायफस से पीड़ित 15 से 20 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से 16 गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती कराया गया है। चिंताजनक बात यह है कि चमोली और रूद्रप्रयाग जिले से यहां काफी मरीज आ रहे हैं।
माइट या कीट से फैलने वाली यह बीमारी मानसून काल के बाद ही बढ़ती है। क्योंकि बारिश के बाद झाड़ियां काफी बढ़ जाती है। किसी व्यक्ति के झाड़ के संपर्क में आने पर कीट उसको काट लेता है। इसी के साथ स्क्रब टायफस फैलाने वाला बैक्टीरिया भी शरीर में प्रवेश कर जाता है।
मानसून कल में डेंगू के साथ स्क्रब टायफस भी पाव पसारने लगा है। बीती सोमवार शाम चमोली जिले की पिंडर घाटी की एक महिला को गंभीर स्थिति में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला स्क्रब टायफस से पीड़ित थी। उसका ब्लड प्रेशर लो था। निमोनिया भी बिगड़ चुका था। स्क्रब टायफस से उसकी किडनी और लीवर में संक्रमण हो गया था। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *