• Mon. Jun 8th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

बिहार निवासी मजदूर नाबालिग से दुराचार के आरोप में गिरफ्तार, लोगों ने सर मूंड कालिख पोत बाजार में घुमाया

Spread the love

कीर्तिनगर। तहसील कीर्तिनगर के राजस्व पुलिस क्षेत्रातर्गत एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों को इसका पता तब चला, जब किशोरी गर्भवती हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर गुस्साए लोगों ने बिहार निवासी आरोपी का सिर मुंडवाने और कालिख पोतते हुए बाजार में घुमाया। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार सहित पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। इसके अलावा मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जानें का अनुरोध जिला प्रशासन से किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कीर्तिनगर के एक गांव में एक किशोरी का पेट फूला होने पर उसकी मां को लगा कि शायद उसकी तबियत खराब है। लेकिन किशोरी ने अपना स्वास्थ्य ठीक बताया। कुछ गड़बड़ होने की आशंका से परिजनों ने जोर देकर पूछा तो उसने बताया कि एक युवक ने दुराचार किया है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसे आधा गंजा करने के बाद कालिख पोतकर क्षेत्र में घुमाया। सूचना मिलने पर पहुंची राजस्व पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
किशोरी के चाचा की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने आरोपी दिल जफर निवासी किशनगंज बिहार के खिलाफ दुराचार व पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
तहसील प्रशासन के अनुसार किशोरी के साथ दुराचार करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग गर्भवती है। लेकिन गर्भ कितने माह का है, इसकी जानकारी जांच के बाद मिल पाएगी है।
आरोपी वह लंबे समय से क्षेत्र में लोगों के घर बनाने का काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *