• Sun. Jun 14th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद से बॉबी पंवार ने दिया इस्तीफा, पत्रकारवार्ता में बताई वजह

Spread the love

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद से बॉबी पंवार ने इस्तीफा दे दिया है। संघ की कोर कमेटी के पदाधिकारियों को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं, सर्वसम्मति से कोटद्वार निवासी राम कंडवाल को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया।

बॉबी पंवार ने प्रेसवार्ता में कहा कि बीते सात-आठ साल के संघर्षों में हजारों युवाओं को रोजगार और नकल माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य किया गया है। परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ी है। कहा कि हमें युवाओं का सहयोग हर कदम पर मिला है। अब प्रदेश की जनता राजनीतिक चेहरे के रूप में देख रही है।

ऐसे में संघ के पद पर बना रहना सही नहीं है। कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। संघ की कोर टीम जल्द रणनीति तैयार कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपेगी। इस दौरान सुरेश सिंह, नितिन दत्त ,सजेंद्र कठैत, संजय सिंह, जसपाल चौहान, नवीन चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *