• Fri. Oct 16th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी यात्रा व्यवस्थाओंं का निरीक्षण करने पहुंचे बदरीनाथ धाम

Spread the love

बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी दर्शन पूजा -अर्चना तथा यात्रा व्यवस्थाओंं के निरीक्षण हेतु आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये हैं। यहां पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों तथा हकहकूकधारियों ने उनका तथा उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कपरवाण का फूलमालाओं परंपरागत वाद्ययंत्रों ढोल दमाऊं से भब्य स्वागत किया।

श्री बदरीनाथ धाम में दर्शन पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

यहां यात्रा व्यवस्थाओंं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक में यात्रा व्यवस्थाओंं को अधिक चुस्त दुरुस्त किये जाने हेतु निर्देश दिये। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट एवं निजी सचिव प्रमोद नौटियाल बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ सहित सभी अधिकारी कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे

नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में पूजा-अर्चना, तथा निरीक्षण पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष ने शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती से ज्योर्तिमठ स्थित मठ में भेंट की तथा आशीर्वाद लिया तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

बीते सोमवार 12 मई को बीकेटीसी अध्यक्ष ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किये यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था मंगलवार 13 मई को यात्री विश्राम गृह गुप्तकाशी सहित श्री विद्यापीठ फार्मेसी विद्यापीठ गुप्तकाशी का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया इसके पश्चात इसी दिन रात्रि को बीकेटीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ज्योर्तिमठ पहुंचे

तथा ज्योर्तिमठ में भी आज बुधवार सुबह बुधवार को बीकेटीसी अध्यक्ष का पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल -दमाऊं आदि के साथ फूल मालाओं से भब्य स्वागत हुआ स्वागत करनेवालों में भाजपा नेता सुभाष डिमरी,मंडल अध्यक्ष अमित सती, देवपुजाई समिति अध्यक्ष अनिल नंबूदरी,रमेश कुनियाल, मोहित चंदोला,सभासद ललिता देवी, सभासद प्रवेश डिमरी सहित कार्यकर्तागण शामिल थे।

श्री नृसिंह बदरी के दर्शन कर देश के सैनिकों के नाम महाभिषेक पूजा में शामिल हुए।

यात्री विश्राम गृह ज्योर्तिमठ का निरीक्षण किया तथा बीकेटीसी ज्योर्तिमठ कार्यालय का निरीक्षणकर अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण प्रबंधक भूपेंद्र राणा, आचार्य वाणी विलास डिमरी अतुल डिमरी, श्री नृसिंह मंदिर पुजारी सुशील सहित सभी कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

आज बुधवार को बीकेटीसी अध्यक्ष ने बदरीनाथ धाम में निर्माण कार्यों तथा यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया दर्शन पंक्ति में तीर्थयात्रियों की कुशल क्षेम मालूम की तथा सुझाव सुने। मंदिर परिसर, कार्यालय, तोसाखाना, पुलिस कंट्रोल रूम, प्राथमिक उपचार केंद्र,सीसीटीवी कक्ष, प्रसाद काउंटर,भोग मंडी, तप्तकुंड, गांधी घाट तथा ब्रह्म कपाल क्षेत्र का भी निरीक्षण तथा बदरीनाथ मास्टर प्लान का अवलोकन किया। पुलिस एवं सुरक्षा से जुड़ी ऐजेंसियों के अधिकारियों से श्री बदरीनाथ धाम तथा माणा में आयोजित हो रहे पुष्कर कुंभ की जानकारी ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]