• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

उत्तराखंड का 20 हजार का ईनामी माओवादी नेता भास्कर पांडे पुलिस ने दबोचा

Spread the love

उतराखंड का 20 हजारी ईनामी माओवादी नेता भास्कर पांडे अल्मोड़ा पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड के ज्वाइंट एक्शन में गिरफ्तार किया गया है। राज्य के इस वांटेड माओवादी के लिए 50000 का इनाम बढ़ाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। उसे तब दबोचा गया जब वह हल्द्वानी में एक कोरियर जिसका नाम व राजेश बता रहा था को पेनड्राइव तथा कुछ लिखित मटेरियल देने जा रहा था।

भास्कर पांडे पर 2017 इलेक्शन में धारी तहसील में धारी तहसील की जीप जलाने का आरोप है। साथ ही 2017 में अल्मोड़ा और नैनीताल के लोक संपत्ति अधिनियम सहित अन्य मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान किसान आंदोलन में भी काफी सक्रिय था।भास्कर पांडे खीम सिंह बोरा का सबसे खास साथी माना जाता है जिसे यूपी एसटीएफ ने पकड़ा था। भास्कर पांडे ने भारत में कई जगह ट्रेनिंग ली जो मोओवाद से संबंधित थी। उसने अपने कई साथियों के साथ मिलकर उत्तराखंड में अपने क्रियाकलापों को अंजाम देने की कोशिश की। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने टीम को 20000 का इनाम तथा मेडल की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *