• Sun. Jun 7th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

दुखद, उत्तराखंड के चकराता में ओवरलोड वाहन खाई में गिरा,13 की मौत 2 घायल

Spread the love

देहरादून जिले की चकराता तहसील के बुल्हाड बायला रोड पर रविवार 31 अक्टूबर की सुबह एक बड़ा दुखद हादसा हुआ। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई, 2 लोग घायल हो गए। सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। इस हिरदयविदारक घटना से गांव में मातम छा गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम चकराता सौरभ असवाल पुलिस और एसडीआरएफ के साथ मौके के लिए रवाना हो गई थी।

बताया गया कि चकराता तहसील से जुड़े भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी में रविवार सुबह गांव से 15 लोग सवार होकर निकले थे। गांव से मात्र 300 मीटर आगे चलकर ओवरलोडेड यूटीलिटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे मे 13 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *