• Tue. Oct 14th, 2025

कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र के लिए मांगे जनता से सुझाव, फेसबुक ट्विटर लिंक, टोल फ्री, व्हाट्सएप नंबर जारी


[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

Spread the love

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता से संवाद करने के बाद अब सोशल मीडिया के जरिए उनके सुझाव मांगे गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए व्हाट्सएप नम्बर, टोल फ्री नम्बर, फेसबुक और ट्विटर के लिंक तथा ईमेल आईडी जारी किये हैं। सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर घोषणा पत्र कमेटी के सम्पर्क किया जा सकता है और सुझाव दिये जा सकते हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस बार का एजेंडा प्रदेश की जनता तय करेगी और कांग्रेस उन्हें पूरा करने का प्रयास करेगी।

शुक्रवार को शहर के राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव घोषणा पत्र कमेटी से जुड़े नव प्रभात तथा सूर्यकांत धस्माना आदि ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र कमेटी के सदस्यों ने लगभग डेढ़ महीने तक मशक्कत की है। वे गांव-गांव गये और प्रदेश के सभी शहरों में जाकर लोगों के सम्पर्क किया। रात्रि प्रवास किया और प्रदेश की विभिन्न समस्याओं पर उनकी राय जानी। समस्याओं के निदान को उनके सुझाव मांगे।

इन सुझावों के आधार पर कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को अंतिम रूप देना शुरू किया है। लेकिन यह काम अभी पूरा नहीं हुआ है। अभी सोशल मीडिया के जरिये उन सभी लोगों को सुझाव मांगे जाएंगे जिन तक किसी कारण से हमारे पदाधिकारी नहीं पहुंच पाये। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि अब तक आम जन के साथ जितने संवाद हुए हैं उससे साफ है कि युवा वर्ग, किसान, नारी समाज, सरकार कर्मचारी, सभी इस सरकार से नाराज है। महंगाई, भ्रष्टाचार आदि से वे परेशान हैं। उनकी परेशानी दूर करने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास करेगी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जनता जो चाहती है हम उसे चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। प्रीतम सिंह और नव प्रभात ने भी इस योजना के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से समझाया कि सोशल मीडिया के जरिए आम जनता किस तरह अपने सुझाव दे सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385