• Mon. Jun 8th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

पौड़ी में पिता की बंदूक से इस स्कूल के छात्र ने मारी गोली

Spread the love

पौड़ी: पौड़ी शहर में 16 वर्ष के छात्र ने खुद को अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाकर घायल कर दिया। छात्र को उसके परिजन जिला अस्पताल पौड़ी ले गए। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पौड़ी मुख्यालय के सेंट थॉमस में दसवीं में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। जिसके बाद उसके परिजन उसे अस्पताल लाए। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने किशोर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने हायर सेंटर भेजने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की। मगर देहरादून में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया। जिसके बाद घायल छात्र को एंबुलेंस के माध्यम से ही हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *