• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

योग गुरु नवदीप जोशी को क्या मिला, पढ़िए

Spread the love

नई दिल्ली: नवयोग के संस्थापक योग गुरु नवदीप जोशी, जो कि श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी हैं, को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा जागरण सम्मान से सम्मानित किया गया है।
प्रोफेसर नवदीप जोशी ने अनेक संस्थाओं के साथ जुड़कर योग एवम प्राकृतिक चिकित्सा के ज्ञान से समाज को शिक्षित करने का कार्य किया है,जिसके लिए यह सम्मान उन्हे स्वामी परमानंद प्राकृतिक चिकित्सालय एवम अनुसन्धान केंद्र विनोद नगर, दिल्ली के 7वें स्थापना दिवस के मौके पर दिया गया।
साध्वी ऋतम्भरा के कमलों से उन्हे यह प्राकृतिक चिकित्सा जागरण सम्मान मिला।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा,स्वामी परमानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष जग्गा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीरज पाण्डेय,योगाचार्य मंजरी जोशी, निगम पार्षद रवि नेगी,शशि चादना मौजूद रहे।
बता दें कि योग गुरु डॉ नवदीप जोशी का जन्म हिमालय की गोद टनकपुर उत्तराखंड में 11 अक्तूबर 1976 को हुआ। कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल से (जीवविज्ञान)में स्नातक किया। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राकृतिक चिकित्सा में किया। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (योग) और नाद योग ध्यान में शोध कार्य करके डॉक्टर ऑफ फिलोसोफी का प्रशस्तिपत्र प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *