• Sun. Jun 7th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष को पद से हटाया

Spread the love

देहरादून :चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के खिलाफ शासन ने की कार्रवाई करते हुए उन्हे पद से हटा दिया है। इस संबंध में सचिव पंचायती राज हरिचंद सेमवाल की ओर से आदेश जारीश जारी किए गए हैं। रजनी भंडारी बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी की पत्नी हैं।
रजनी भंडारी पर 2012-13 में आयोजित नंदा राजजात के निर्माण कार्य के टेंडर में गड़बड़ियों का आरोप हैं।
शासन ने रजनी भंडारी को पिछले साल भी इन्हीं आरोपों के आधार पर पद से हटाया था। लेकिन कोर्ट से बहाली आदेश के बाद रजनी भंडारी पद पर बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *