• Thu. Jul 16th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

यमुनोत्री-गंगोत्री मार्ग पर होल्डिंग पॉइंट से सुव्यवस्थित हुई तीर्थयात्रियों की आवाजाही

Spread the love

दोनों धामों के मार्ग पर 14 स्थायी और 10 अस्थाई होल्डिंग पॉइंट बनाए
-पहले हाइवे पर संकरे मार्ग पर बड़ी बसों से लग रहा था लम्बे जाम
-दो दिन से होल्डिंग पॉइंट से व्यवस्थित छोड़े जा रहे तीर्थयात्रियों के वाहन

उत्तरकाशी। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में यात्रा सुचारू व सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। दोनों धामों में 14 होल्डिंग पॉइंट बनाने से यात्रा सुव्यवस्थित हो गई है। इससे कुछ देर तक तीर्थयात्रियों को जरूर इंतजार करना पड़ा रहा है। लेकिन धामों में दर्शन सुचारू हो रहे हैं।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रविवार को मौसम साफ है और यात्रियों के आवागमन का क्रम निरंतर जारी है। गंगोत्री धाम में सुबह दोे हजार से अधिक और यमुनोत्री धाम में डेढ हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जबकि होल्डिंग पॉइंट में अलग अलग स्थानों पर 10 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को दोनों धामों को भेजने का क्रम जारी है। यमुनोत्री मार्ग पर प्रशासन के द्वारा यात्री सुविधाओं को बढाने और व्यस्थित पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों व डंडी-कंडी की आवाजाही और विनियमित किया गया है। इनके द्वारा वसूले जाने वाले भाड़े पर नजर रखने के लिए भी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे तक गंगोत्री मार्ग पर उत्तरकाशी होल्डिंग पॉइंट में 40, हीना व नेताला में 10, हर्षिल में 6 और गंगोत्री में 350 वाहनों को होल्ड पर रखा गया है। जबकि नगुण से 35, उत्तरकाशी से 35 हीना व नेताला से 80, गंगनानी से 150 वाहनों को गंगोत्री धाम की तरफ रवाना करवाया जा चुका है। यमुनोत्री रूट पर पालीगाड में 19, खरादी में 50 और खरसाली-जानकीचट्टी में लगभग 425 वाहन अभी होल्ड पर हैं। इस मार्ग पर डाामटा से 70, बड़कोट-दोबाटा से 200 से वाहनों को आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करवाया गया है। इस समय तक जानकीचट्टी-खरसाली से 95 वाहनों को वापसी यात्रा के लिए रवाना करवाया जा चुका है। इसके अलावा अस्थायी होल्डिंग पॉइंट यमुनोत्री मार्ग परविकासनगर और डामटा के बीच, कैम्पटी के करीब, काण्डरी के पास, नौगांव, राणाचट्टी, स्याना चट्टी, खनेड़ा, सिलक्यारा, ब्रह्मखाल, धरासू में वाहनों को रोका गया है। जबकि गंगोत्री मार्ग पर कमांद, नगुण गाड़, पीपलमंडी, चिन्यालीसौड़, बड़ेथी, धरासू, डुंडा, मातली, नेताला, मनेरी, में भी वाहनों के दबाव पर वाहन होल्ड किये जा रहे हैं।

यहां संकरे मार्ग से लग रहा जाम

यमुनोत्री मार्ग पर डामटा से नौगांव, खरादी से खनेड़ा, जनाकीचट्टी से पहले संकरे मार्ग और बड़ी बसों से जाम लग रहा है।जबकि गंगोत्री मार्ग पर धरासू बैंड, डुंडा बाज़ार, बन्दरकोट, ज्ञानसू, उजेली, गंगोरी, नेताला, हीना,मनेरी, गंगनानी, डबरानी, सुक्की, झाला, हर्षिल के पास संकरी सड़क से जाम लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *