• Sun. Jun 14th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

मसूरी भाजपा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Spread the love

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के मसूरी मंडल की नवगठित कार्यकारिणी के साथ गुरुवार को एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। बैठक में राज्य मंत्री कैलाश पंत, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी और मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी उपस्थित रहकर कार्यकारिणी के सदस्यों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी और संगठन के प्रति समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में जहां नेहा जोशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया वही कैलाश पंत ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य करने का आहवान किया।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और यह कार्यकर्ता आधारित संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और अवसर देती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा जताते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। मंत्री जोशी ने संगठनात्मक एकता और निरंतर संवाद को पार्टी की ताकत बताया।

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, अरविंद सेमवाल, गुड़मोहन राणा, सुनील चमोली, मंडल महामंत्री किरण आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *