• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर सीएम ने किया रवाना

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा आयोजित सीमांत स्तरीय ट्रैकिंग अभियान ‘हिमाद्रि-2025’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा इस अभियान में ITBP के 47 सदस्य उत्तराखंड, हिमाचल और लद्दाख के दुर्गम सीमावर्ती क्षेत्रों की पदयात्रा कर न केवल इन क्षेत्रों की लोक संस्कृति, जीवनशैली और पर्यावरणीय विविधता से निकट से परिचित होंगे, बल्कि वर्षों से बंद पड़े ट्रैकिंग रूटों को फिर से सक्रिय करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश का मनोबल अटूट है और सीमाओं की रक्षा पहले से अधिक सशक्त हुई है। अब दुश्मन को गोली का जवाब गोले से दिया जा रहा है। ITBP के जांबाज सिर्फ सीमाओं के सजग प्रहरी नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में विकास, नागरिक सहभागिता और सांस्कृतिक पहचान के संवाहक भी हैं। हमें अपने वीर जवानों पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *