• Sun. Jun 14th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस: ऋषिकुल में स्थापित होगा महामना के नाम पर प्राच्य शोध संस्थान सीएम ने की घोषणा।

Spread the love

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार ऋषिकुल में महामना मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान स्थापित करने की घोषणा की। सीएम रविवार को भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। जगद्गुरु से उनकी करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई।

जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान की घोषणा करना मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। महामना के प्रति इसे सच्चा सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में महापुरुषों से जुड़ी संस्थाओं का सम्मान करना उचित है। कहा कि इससे महापुरुषों से जुड़े विषयों को भावी पीढ़ी को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश का मुकुट देवभूमि है इस मुकुट को सजाने संवारने का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *