• Thu. Jul 16th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

Pithoragarh: पिता ने किया अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार; ऐसे हुआ घिनौनी करतूत का खुलासा

Spread the love

पिथौरागढ़ जिले के थल थाना क्षेत्र में पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि पूर्व में भी आरोपी ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की महिला ने पति पर अपनी ही 14 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत ने कहा कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि पूर्व में भी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से वह आपबीती किसी को नहीं बता सकी और चुप रही। फिर से पिता ने उसके साथ घिनौनी हरकत की तो मां ने हिम्मत जुटाते हुए उसके खिलाफ तहरीर दी।

सीओ केएस रावत ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया। इसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बताया कि पीड़िता आठवीं की छात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *