• Sat. Jun 13th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: देवप्रयाग में खाई में गिरा पानी का ट्रक, हिमाचल के चालक की मौके पर मौत

Spread the love

देवप्रयाग के पास रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिव मूर्ति के समीप पानी से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रक एलएनटी कंपनी का था, जो रेलवे निर्माण कार्यों में लगा हुआ था। ट्रक में पानी का टैंकर लदा हुआ था और वह निर्माण स्थल की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक शिव मूर्ति के पास पहुंचा, वह अचानक नियंत्रण खाे बैठा और खाई में जा गिरा।

 

थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खाई में गिरे ट्रक से चालक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। मृतक की पहचान गगन सिंह(30) पुत्र भाग सिंह, निवासी बडियार भर गांव, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *