• Sat. Jun 13th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

Uttarakhand: छात्रसंघ चुनाव; मतदान जारी…एमकेपी कॉलेज के बाहर NSUI के पदाधिकारियों ने किया हंगामा

Spread the love

छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान को लेकर छात्रों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान शुरू हो गया है। सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल दिलचस्प हो गया है।

साल भर के अंतराल के बाद आज शनिवार को प्रदेश भर के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। शहर के चार अशासकीय और दो शासकीय महाविद्यालयों में चुनाव के लिए छात्रों में भारी उत्साह है।

उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल दिलचस्प हो गया है। अध्यक्ष पद पर मुकाबला भले त्रिकोणीय हो गया लेकिन इस पद के लिए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच सीधी टक्कर होगी।

यहां 4756 छात्राएं और 4285 छात्र अपने वोट का प्रयोग करेंगे। इनके लिए कुल 16 बूथ बनाए गए हैं। इसमें आठ छात्राओं के लिए और आठ छात्रों के लिए रहेंगे। जबकि डीबीएस (पीजी) कॉलेज में छह पदों के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनके लिए कुल 1588 छात्र-छात्राएं अपने वोट का प्रयोग करेंगे।

एमकेपी के बाहर हंगामा

एमकेपी के बाहर एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति को संभालने की कोशिश की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *