• Fri. Jun 12th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

उत्तराखंड के कर्मचारियों की सीएम धामी से मांग, 21 अक्टूबर को हो दीपावली अवकाश

Spread the love

उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री से 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की है। परिषद का कहना है कि दीपावली इस वर्ष 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जबकि शासन की अधिसूचना में 20 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है।

परिषद के प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में दीपावली का अवकाश 20 अक्टूबर 2025 दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि धार्मिक परंपराओं और पंचांग के अनुसार दीपावली का मुख्य पर्व 21 अक्टूबर को पड़ता है। भट्ट ने कहा कि दीपावली केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी पूरे राज्य में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इसलिए, कर्मचारियों और आम जन की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार को सही तिथि 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि परिषद के जिला नैनीताल अध्यक्ष असलम अली ने भी प्रांतीय नेतृत्व को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से अवकाश संशोधन की मांग की है। परिषद ने शासन से शीघ्र संशोधित आदेश जारी करने की आवश्यकता पर जोर दिया है, ताकि दीपावली का पर्व सभी नागरिकों और कर्मचारियों के लिए सही समय पर मनाया जा सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *