• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

Dehradun News: अब नौ नवंबर को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी

Spread the love

पहले 11 नवंबर था प्रस्तावित कार्यक्रम, अब हुआ बदलाव

-एफआरआई में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब नौ नवंबर को शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसी हिसाब से तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

एक नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जहां तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा तो वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर के जश्न में शामिल होंगे। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 नवंबर को आने का कार्यक्रम था जो कि संशोधित हो गया है।

अब पीएम मोदी नौ नवंबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एफआरआई में भव्य कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है। उधर, प्रदेश के हर जिले में राज्य स्थापना पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने बताया कि पीएम मोदी के नौ नवंबर के कार्यक्रम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *