• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

Dehradun: दून में सड़कों पर उतरे वकील, चैंबर निर्माण की मांग पर अड़े, लेकिन विरोध का तरीका अपनाया कुछ हटके

Spread the love

पुराने जिला जज अदालत परिसर के सिविल परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैन बसेरा बनाए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत कर दिया है। मांग को लेकर आज मंगलवार को भी देहरादून के वकील सड़क पर उतरे, लेकिन विरोध का तरीका जरा हटके दिखा।

देहरादून पुरानी जिला अदालत की खाली जमीन पर चेंबर का निर्माण की मांग को लेकर वकीलों ने विरोध का नया तरीका अपनाया है। रोजाना सांकेतिक तौर पर सड़क को जाम कर रहे हैं, आने वाले समय में प्रदर्शन की समय सीमा बढ़ाते रहेंगे। सोमवार को वकीलों ने हरिद्वार रोड पर सुबह  चक्का जाम रखा, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई।

मंगलवार को भी दो घंटे चक्का जाम रखा गया रैन बसेरा का प्रस्ताव रद्द करके वहां चेंबर निर्माण की मांग के लिए बार एसोसिएशन ने कहा है कि जब तक उन्हें ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा वह विरोध-प्रदर्शन की समय-सीमा बढ़ाते जाएंगे

सोमवार को सुबह चक्का जाम होने के कारण मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह पहुंचे। उन्हें बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नई और पुरानी अदालत के बीच वाली हरिद्वार रोड पर वाहनों की आवाजाही बिल्कुल बंद रही। इस दाैरान रोड के दोनों तरफ से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा था जिससे वाहन चालकों को व्यस्त समय में काफी परेशानी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *