• Sat. Jun 13th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

एबीवीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन: पहुंचे सीएम धामी, गोरखपुर के श्रीकृष्णा पांडेय को युवा पुरस्कार से किया सम्मानित

Spread the love

देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन का आज आखिरी दिन था। इस मौके पर सीएम धामी भी सम्मेलन में पहुंचे। परिषद के पदाधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह देकर सीएम को सम्मानित किया। वहीं, ‘प्रो. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार’ की भी घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोरखपुर के युवा श्रीकृष्णा पांडेय को पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि यह पुरस्कार वर्ष 1991 से प्राध्यापक यशवंतराव केलकर की स्मृति में दिया जा रहा है, जिन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिल्पकार के रूप में जाना जाता है।

अभाविप के कार्यविस्तार एवं संगठन को व्यापक स्वरूप देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह पुरस्कार अभाविप और विद्यार्थी निधि न्यास की संयुक्त पहल है, जो छात्रों की उन्नति तथा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य हेतु प्रतिबद्ध है।

इस पुरस्कार का उद्देश्य युवाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक उद्यमों के कार्य को उजागर करना, उन्हें प्रोत्साहित करना, सामाजिक उद्यमशीलता के प्रति युवाओं में कृतज्ञता भाव विकसित करना तथा युवा भारतीयों को सेवा कार्य के लिए प्रेरित करना है। शिक्षा, समाज, पर्यावरण, विज्ञान जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को यह पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार में 1,00,000 रुपये, प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *