• Thu. Jun 18th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

Uttarkashi: सीएम धामी का यमुना घाटी दौरा, बारिश-ओलावृष्टि के बीच नगाणगांव पहुंचे

Spread the love

बडकोट के यमुना घाटी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रमण के दौरान मौसम ने अचानक करवट ले ली और क्षेत्र में जमकर बारिश व ओलावृष्टि हुई। प्रतिकूल मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम के अनुसार नगाणगांव पहुंचे और वहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान उनके साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र के हालात की जानकारी ली। खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *