• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

मकर संक्रांति स्नान पर कोरोना की पाबंदी

Spread the love

कोरोना ने इस बार के मकर संक्रांति स्नान पर भी अपना प्रभाव डाला है। इस साल  लोग इस पावन मौके पर स्नान का पुण्य नही कमा पाएंगे। हरिद्वार में14 जनवरी को होने वाले मकर सक्रांति के स्नान को इस बार जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। दरअसल जनपद में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने मकर सक्रांति के स्नान पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही हरकी पैड़ी क्षेत्र पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश ना मानने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *