• Mon. Aug 31st, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

बगीचा में गिरी कार, एक की मौत

Spread the love

कीर्तिनगर (टिहरी)। मलेथा- पौखाल- टिहरी नेशनल हाईवे पर डांग चौरा के समीप बगीचा में एक ओमनी कार अनियंत्रित होकर गदेरे में गिर गई। कार में चालक सहित 8 लोग सवार थे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि 7 घायलों को उपचार हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी लोग आपस में सगे संबंधी हैं और केदारनाथ यात्रा के लिए निकले थे।
कोतवाल कीर्ति नगर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शुक्रवार अपराहन लगभग 3:00 बजे सूचना मिली की बगीचा में एक कार खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। कार लगभग 80 मीटर नीचे गधेरे में गिरी थी।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में हरेती ब्रह्मखाल उत्तरकाशी निवासी विजेंद्र सिंह राणा (60) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आदित्य राणा, भजनी देवी, आदर्श राणा, कल्पना, मंगल सिंह राणा, वाहन चालक धीरज कुमार और मणिका देवी देवी घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों, पुलिस और SDRF यूनिट श्रीनगर ने रेस्क्यू कर खाई से स्ट्रेचरों के माध्यम निकाला। राजस्व पुलिस क्षेत्र होने की वजह से मृतक के पंचायत नामा की कारवाई राजस्व पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *