• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

कपिल लाल ने भंग की आईएफएस एसोसिएशन, फिर से बने अध्यक्ष

Spread the love

देहरादून( गौरव मिश्रा): वन मुख्यालय के मंथन सभागार में बुधवार 28 जुलाई को आईएफएस एसोसिएशन की बैठक हुई। इस बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।राजपुर रोड स्थित मुख्यालय में प्रमुख वन संरक्षण राजीव भरतरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ के मौजूदा अध्यक्ष कपिल लाल (अपर प्रमुख वन संरक्षण) ने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। उसके बाद सर्व सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कपिल लाल को दोबारा अध्यक्ष, निशांत वर्मा को उपाध्यक्ष, धीरज पांडेय महासचिव, धर्म सिंह मीणा को संयुक्त सचिव, नितीश मणि त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, पंकज कुमार को सांस्कृतिक सचिव, अभिलाषा को खेल सचिव, अमित वर्मा, अखिलेश तिवारी और कल्याणी को सदस्य नामित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *