• Thu. Oct 16th, 2025

नेहा,आशा, दीप्ति,भावना सबने पुष्कर को बांधा प्रेम का बंधन


[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

Spread the love

देहरादून: सीएम आवास पर आज 28 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीजेपी की महिला मोर्चा नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बहन भाई के प्रेम का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधा।
भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष आशा नौटियाल के साथ भाजपा महिला मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री बहना उत्सव योजना शुरू करने प धामी का आभार जताया ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र का त्यौहार है। प्रदेश सरकार ने नारी शक्ति की आर्थिक मजबूती के लिए मुख्यमंत्री उत्सव बहना योजना की शुरुआत की है ताकि स्वयंसेवी संस्थाओं के जुड़ी महिलाओं को त्योहार के मौके पर उनके उत्पाद को नया बाजार मिल सके। उनके उत्पाद को एक नई पहचान मिल सके।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक उत्थान को लेकर कई तरह की योजनाएं चल रही है।प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत की है। इससे प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी। प्रदेश सरकार नारी शक्ति के आर्थिक विकास को लेकर कई कदम उठा रही है जिससे प्रदेश के दुरस्त क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल रहा है। इस मौके पर प्रदेश के नारी शक्ति के उत्थान को लेकर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में सीएम को प्रेम का बंधन रक्षा सूत्र बांधने वालो में महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी, प्रदेश महामंत्री गीता रावत प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, प्रदेश उपाध्यक्ष भावना शर्मा, प्रदेश मंत्री कमली भट्ट ,रीता चमोली, पूनम शर्मा कोषाध्यक्ष वंदना बिष्ट ,प्रदेश महिला मोर्चा के मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा प्रदेश कार्यालय प्रभारी शकुंतला, जिला अध्यक्ष अर्चना बागड़ी महानगर, कविता शाह, अनामिका शर्मा, इंदिरा आर्य, प्रतिभा चौहान, उमा जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385