• Sun. Jul 26th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में राशन कार्ड सत्यापन रोकने के आदेश, मंत्री सतपाल महाराज ने एपीएल-बीपीएल परिवारों को हो रही दिक्कतों का लिया संज्ञान

Spread the love

#Uttrakhand के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने एपीएल, बीपीएल वालों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत मिलने वाले राशन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए जनपद में राशन कार्डों के सत्यापन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

जनपद में राशन कार्डों के सत्यापन के चलते एपीएल एवं बीपीएल कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। कार्ड धारकों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत राशन न मिल पाने की समस्या को देखते हुए कैबिनेट मंत्री ने यह निर्देश दिये हैं। महाराज ने अपने पौड़ी प्रवास के दौरान खाद्य सचिव सुशील कुमार को दूरभाष पर निर्देश देते हुए कहा कि राशन कार्डों के सत्यापन के चलते लोगों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत राशन मिलने में दिक्कत आ रही है। इसलिए तत्काल राशन कार्डों के सत्यापन को रोक दिया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *