• Fri. May 17th, 2024

उत्तराखंड की तकदीर रहेगी 81 लाख 72 हजार 173 लोगों के जिम्मे


राज्य की मुख्य निवार्चन अधकारी सौजन्या ने मंगलवार को उत्तराखंड में 14 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अंतिम मतदाता सूची जारी की। इस सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता वोट कर सकेंगे।

देहरादून के सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में अंतिम सूची जारी करते हुए सौजन्या ने कहा कि इस बार कुल 39 लाख 32 हजार 995 महिला मतदाता जबकि 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष मतदाता हैं। इन मतदाताओं के लिए प्रदेश में कुल 11,869 पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं। इसमें 156 मॉडल बूथ होंगे। मॉडल बूथ का अर्थ ऐसे बूथ से हैं जहां हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी ताकि दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में कोई कठिनाई ना हो। इसके अतिरिक्त 101 सखी बूथ यानी महिलाओं के मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। सौजन्या ने बताया कि इस बार 24 बूथ को उच्च पर्वतीय क्षेत्र से हटाकर नीचे मैदान की ओर शिफ्ट किया गया है। इसमें उत्तरकाशी में 1, चमोली में 9 और पिथौरागढ़ में 14 मतदान केंद्र शामिल है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन मतदान केन्द्रों को शिफ्ट करने की वजह यह है कि इनके मतदाता शीत प्रवास के लिए नीचे उच्च पर्वतीय क्षेत्र से नीचे मैदान की ओर आए हुए हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में सर्विस मतदाताओं की बात करें तो इनकी संख्या 94 लाख 471 है। इसमें महिला सर्विस मतदाताओं की संख्या  2602 और पुरुष सर्विस मतदाताओं की  संख्या 91 हजार 869 है।मतदान के दिन सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

276 जोन, 1447 सेक्टर : 14 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रदेश को कुल 276 जोन और 1447 सेक्टर में बांटा है। इन सभी जोन में 693 संवेदनशील और 1692 वलनेरेबल पोलिंग स्टेशन हैं। 310 शैडो पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं। 10222 पोलिंग स्टेशन ऐसे हैं जहां पोलिंग पार्टी को एक दिन पहले रवाना किया जाएगा। 1442 पोलिंग स्टेशन के लिए पोलिंग पार्टी को दिन पहले रवाना करना होगा और 35 पोलिंग स्टेशन के लिए पोलिंग पार्टी को तीन दिन पहले रवाना करना होगा। 5860 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। सभी मतदान केन्द्रों के लिए 34 सामान्य प्रेक्षक, 13 पुलिस प्रेक्षक और 21 व्यय लेखा प्रेक्षक तैनात किये किये गये हैं।

नगला, गढ़ी नेगी बूथ पर सर्वाधिक वोटर : राज्य में सबसे ज्यादा वोटर हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट पर नगला इमरती पोलिंग बूथ और उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा सीट गढ़ी नेगी पोलिंग बूथ पर हैं। इन दोनों बूथों पर 1248-1248 वोटर हैं। राज्य में सबसे कम वोटर पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्र में ढिकाला बूथ में हैं। यहां सिर्फ 14 वोटर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385