• Sun. Feb 9th, 2025

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, अब देने होंगे 1122 रुपए


Spread the love

देहरादून: सरकार ने एक बार फिर से घरेलू और कमर्शियल गैस के दाम बढाकर जनता को बड़ा झटका दिया है। घरेलू गैस में 50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर में 350 रुपए बढ़े हैं। देहरादून में अब घरेलू गैस के दाम 1122 रुपए और कमर्शियल गैस के दाम 2162 रुपए हो गए हैं।

 

केंद्र सरकार की ओर से सात महीने बाद घरेलू गैस के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है। देहरादून में पहले घरेलू गैस सिलेंडर 1072 रुपए का था। अब 1122 रुपए का हो गया है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर 1812.50 रुपए से बढ़कर 2162 रुपए हो गया है। ऐसे में देहरादून शहर के 1.32 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अब 50 रुपए ज्यादा देना होगा। वहीं शहर के करीब 23 हजार कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं को 350 रुपए ज्यादा देना होगा। इसके अलावा पांच किलोग्राम गैस सिलेंडर में 47 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर में सात महीने बाद दाम बड़े हैं।

देहरादून में इस तरह रहे हैं पिछले कुछ महीनों में घरेलू गैस सिलिंडर के रेट

मार्च 2023- 1122
फरवरी 2023- 1072
जनवरी 2023- 1072
दिसंबर 2022- 1072
नवंबर 2022-1072
अक्टूबर 2022-1072
सितंबर 2022-1072
अगस्त 2022- 1072
जुलाई 2022- 1072
जून 2022- 1062
मई 2022- 1021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!
नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385