• Wed. Jun 24th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

जनपद चमोली पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

गोपेश्वर: 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली पदमेंद्र डोबाल ने पुलिस लाईन गोपेश्वर में ध्वजारोहण किया। एसपी ने समस्त अधिकारियो
कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद कर देश की एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द्र बनाये रखने तथा अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी, सत्यनिष्ठा एवं मित्रवत व्यवहार से करें, जिससे आमजमानस अपने समस्त कार्यों को पूरी स्वतंत्रता व निडरता के साथ कर सकें। पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह और कोतवाली कर्णप्रयाग में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी ने तिरंगा फहराया। जनपद के समस्त थाना/चौकी/फायर स्टेशन के प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी/फायर स्टेशनों में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराया गया व मिष्ठान वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *