• Sat. Jun 13th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ० आलोक सागर गौतम को मिला यूके का पेटेंट

Spread the love

देहरादून: हेमवती नन्दन बहुगुणा केन्द्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफ़ेसर डॉ० आलोक सागर गौतम को “इंट्रीग्रेवल लेज़र मार्कर” पर यूनाइटेड किंगडम का अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट हासिल हुआ है। उनकी उपलब्धि पर विवि के अधिकारियों और शिक्षकों ने खुशी जताई है।

डॉ० गौतम ने बताया कि उन्होंने एनआईटी जमशेदपुर में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर बलराम अम्बादे के सहयोग से लेजर मार्कर पर डिज़ाइन तैयार कर यूनाइटेड किंगडम में अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट के लिए प्रस्तुत किया था। गत 9 अगस्त को उनको यूके से अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट मिल गया।

यहां बता दे कि डॉ० गौतम भौतिकी विभाग में लगातार शोध कार्य कर रहे हैं। जिसमे इनके 100 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध पत्र एवं 7 राष्ट्रीय पेटेंट भी प्रकाशित हो चुके हैं।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो अन्नपूर्णा नौटियाल, प्रति कुलपति प्रो आरसी भट्ट, कुलसचिव धीरज शर्मा, समन्वयक आरटीसी सेल प्रो एमसी नौटियाल, डीन स्कूल ऑफ साइंस एससी भट्ट, भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो टीसी उपाध्याय और अन्य संकाय सदस्यों ने डॉ गौतम को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *