• Mon. Jun 8th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

गर्दन कटे युवक के साथ पहुंचे अस्पताल

Spread the love

हल्द्वानी। लाल कुंआ में एक युवक की गर्दन कटने से सनसनी फैल गई। लोग बुरी तरह से लहू लुहान युवक को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लालकुआं पहुंचे। प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है। मामला संदिग्ध और संपत्ति से जुड़ा बताया जा रहा है।
बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में लोग एक घायल युवक को पकड़कर पहुंचे। जिसकी गर्दन धारदार हथियार से कटी हुई थी। उसके हाथ, पेर एवं अन्य हिस्सों में भी बुरी तरह कटे के निशान बने हुए थे जगह जगह धारदार हथियार से कटा होने की वजह से वह खून से लतपत था।
गंभीर अवस्था में उक्त युवक को पीएचसी में भर्ती करते हुए उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों द्वारा मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को देने पर उप निरीक्षक ने छानबीन की तो पता चला उक्त युवक वार्ड नंबर एक में ही किराए में रहता है, जिसका अपने परिजनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि सम्भवत युवक द्वारा स्वयं अपनी गर्दन धारदार हथियार से काटी गई है, जिसे तुरंत ही प्राथमिक उपचार के बाद 108 सेवा द्वारा हल्द्वानी स्थित एसटीएच चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं के चिकित्साधिकारी डॉ लव पांडे ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *