• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

होमस्टे में रुड़की के युवक का गला रेता मिला

Spread the love

देहरादून: देहरादून से मसूरी जाने वाले मार्ग पर भट्टा गांव के निकट एक होमस्टे में रुड़की से आए पर्यटक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कपिल चौधरी उम्र 24 साल, निवासी न्यू आदर्श नगर रुड़की, जिला हरिद्वार,अपने मित्रों के साथ मसूरी घूमने आया था। 10 सितंबर की सुबह जब होटल कर्मियों द्वारा दरवाजा खोला गया तो पलंग पर युवक खून से लथपथ पड़ा मिला। जिसकी सूचना उनके द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है ।
मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *