• Sun. Jun 7th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

देवप्रयाग डिग्री कॉलेज के समीप तीन घण्टे अवरुद्ध रहा नेशनल हाईवे

Spread the love

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के निकट लगातार बारिश की वॉक से आए मलबा आने से तीन घण्टे से अधिक अवरुद्ध रहा। जिसके चलते यहाँ वाहनो की लंबी कतार लग गयी। लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड द्वारा काफी मशक्कत के बाद राजमार्ग दोपहर एक बजे तक खोला जा सका।
रविवार सुबह करीब दस बजे देवप्रयाग डिग्री कॉलेज के निकट भारी मलबा राजमार्ग पर आ गिरा। कई मीटर में फैले मलबे को हटाने के लिए यहाँ एन एच द्वारा दो जे सी बी लगाई गयी। काफी मशक्कत के बाद करीब एक बजे मलबा हटाये जाने के बाद यातायात सुचारु किया जा सका।। देवप्रयाग से दो कि मी आगे आये मलबे से ऋषिकेश व श्री नगर से निकले वाहन यहीं फंस के रह गए।
देवप्रयाग थाने के एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से ऋषिकेश से आने वाले यातायत को देवप्रयाग तहसील के निकट ही रोक दिया गया था। राजमार्ग बाधित होने से ऋषिकेश से निकले बदरीनाथ, केदार नाथ, हेमकुंड आदि को निकले यात्रियों को खासी मुश्किलें बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *