• Tue. May 14th, 2024

पौड़ी की लखपति दीदी को प्रधानमन्त्री से मिली सराहना लखपति दीदी बनने पर दी बधाई पौड़ी। मोटे अनाज के उत्पाद तैयार कर महिलाएं


पौड़ी। मोटे अनाज के उत्पाद तैयार कर महिलाएं लखपति दीदी बनने लगी हैं।उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश के प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पौड़ी जिले की महिलाओं को जमकर सराहना मिली हैं। प्रधानमन्त्री से मुलाकात करने वाली गीता रावत और उमा देवी काफी गदगद है। प्रधानमन्त्री से मिली शाबाशी के बाद महिलाओं का आत्म विश्वास चरम पर है। उन्होंने महिलाओं के लखपति दीदी बनने पर बधाई दी। वहीं उत्तराखण्ड के समस्त उत्पादों की मार्केटिंग हेतु अम्ब्रेला ब्रैंड हाउस ऑफ हिमालया के नाम से प्रस्तुत करने को कहा। महिलाओं का कहना है कि अब इस ब्रांड से उनके उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
यहां बता दें कि उमंग स्वायत्त सहकारिता फेडरेशन विकास खण्ड पौड़ी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनएलआरएम) के अन्तर्गत गठित फेडरेशन है। इस फेडरेशन में 24 गांवों में 53 स्वयं सहायता समूह जुड़े हैं। इसके माध्यम से 386 महिलाओं के लिए सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कार्य हो रहा है। उमंग स्वायत्त सहकारिता द्वारा पौड़ी में स्थानीय अनाजों पर आधारित बेकरी का संचालन अक्टूबर 2019 से किया जा रहा है। जिसमें कि मंडुवा, झंगोरा, चौलाई व अन्य अनाजों से विभिन्न प्रकार के बेकरी उत्पाद तैयार कर विक्रय किये जाते हैं। इससे जहां एक ओर किसानों को उनके अनाजों का स्थानीय स्तर पर बाजार मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर बेकरी उत्पादों के माध्यम से उपभोक्ताओं को मोटे अनाजों के बने पौष्टिक उत्पाद प्राप्त होते हैं। फेडरेशन में बेकरी व्यवसाय से 11 महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है।
उमंग स्वायत्त सहकारिता द्वारा मिलेट बेकरी के माध्यम से किये रहे कार्यो को देखते हुए देहरादून में आयोजित इनवेस्टर्स समिट में प्रदेश सरकार की ओर से इनके मिलेट बेकरी उत्पादों का स्टॉल लगाया गया। आठ दिसम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मिलेट बेकरी उत्पादों के स्टॉल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने फैडरेशन की सदस्या शगीता रावत एवं उमा देवी से बातचीत की। प्रधानमंत्री जी ने इनसे उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो, उससे समूह की महिलाओं तथा किसानों को होने वाले फायदों तथा भविष्य की रणनीति की जानकरी ली गई। मप्रधानमंत्री जी ने उमंग स्वायत्त सहकारिता द्वारा मिलेट बेकरी के माध्यम से किये रहे कार्यो की सराहना तथा उन्हे इस कार्य को और आगे बढ़ाकर अधिक से अधिक महिलाओं के इससे लाभान्वित किये जाने को कहा।
गीता ने बताया कि पीएम मोदी के चेहरे का तेज बहुत अद्भुत है। प्रधानमन्त्री जी उनसे कहा कि अब आप लखपति दीदी बन गई हैं। इसलिए आपको ढेरों शुभकामनाएं। उमा देवी ने बताया कि पीएम को बताया कि फेडरेशन का गठन वर्ष 2018 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हुआ।कोविडकाल में स्थिति थोड़ा कमजोर हुई, लेकिन मुख्यमंत्री लखपति योजना से पांच लाख का अनुदान मिला। जिससे उनको संबल मिला।  कोविडकाल समाप्त होने के बाद फेडरेशन के उत्पाद प्रदेश नहीं , बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर डिमांड आने लगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया मार्गदर्शन
पौड़ी। कर्मठ महिलाओं के पीएम से मुलाकात को चयनित होने पर उन्हें सीएम पुष्कर सिंह धामी का मार्गदर्शन मिला। गीता व उमा ने बताया कि पीएम से मुलाकात के लिए पूरे कार्यक्रम में सिर्फ दो संगठनों का चयन हुआ था। इसमें उत्तराखंड से सिर्फ उनका फैडरेशन था। चयन होने पर सीएम ने अभिभावक की भांति पीएम के सामने बात रखने को लेकर हौसला बढ़ाते हुए मार्गदर्शन किया। बताया कि बीते अगस्त 2023 में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के शुभारंभ अवसर पर भी सीएम सराहना मिली थी।

यह है लखपति दीदी योजना
पौड़ी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के मकसद से मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का शुभारंभ किया है। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर होकर समाज में अपना जीवन व्यतीत कर सके। इसके लिए महिलाओं को तकनीकी, मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के वितरण की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत महिलाओं को सालाना आय एक लाख से ऊपर पहुंचाई जाएगी।

–  उमंग फैडरेशन के मोटे अनाज के उत्पाद को पीएम की सराहना मिली है। यह जनपद के लिए गौरवांवित होने वाला क्षण है। इससे स्वरोजगार की दिशा में काम कर रही महिलाओं को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही उनका आत्मबल बढ़ा है। फेडरेशन की सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। अपूर्वा पांडे, सीडीओ पौड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385