• Fri. Oct 16th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

उत्तरकाशी में पुष्प वर्षा से हुआ पुष्कर का स्वागत

Spread the love

-मुख्य बस अड्डे से शहर भर में मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो
-मातृ शक्ति और युवाओं ने जय जय कारे के लगाए नारे
-सांस्कृतिक दलों ने लोक गीत और नृत्य कर कार्यक्रम में लगाये चार चांद

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तरकाशी आगमन पर महिलाओं और युवाओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बस अड्डा से शहरभर में रोड शो के दौरान गंगा और यमुना घाटी से जुटी हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री का पुष्प बरसा कर स्वागत किया। इस दौरान गंगा और यमुना घाटी के लोक नृत्यों, गीतों से भी सांस्कृतिक कलाकारों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान मातृ शक्ति का प्रणाम कर आभार जताया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचे। यहां से कार से उत्तरकाशी बस अड्डे पहुंचे। यहां मुख्य बस अड्डे पर बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं और युवाओं, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुष्प बरसा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पुरोला, मोरी, नौगांवबड़कोट, चिन्यालीसौड़, डुंडा, भटवाड़ी आदि क्षेत्रों से पहुंचे सांस्कृतिक दलों ने मुख्यमंत्री का लोक नृत्य और लोक गीतों के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का रोड शो का काफिला बस अड्डे से होते हुए भटवाड़ी रोड, भैरव चौक, विश्वनाथ चौक, कोर्ट रोड, होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा। इस दौरान सड़क के दोनों किनारे करीब 2 किमी से ज्यादा दूरी तक महिलओं, युवाओं की भीड़ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने शक्ति माता और बाबा विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन
उत्तरकाशी। दीदी भुली महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में माँ शक्ति और बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने दोनों मंदिरों में पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में की गौ माता की पूजा
उत्तरकाशी। दीदी भुली महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्री गाय की पूजा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बद्री गायियों को गुड़ खिलाया। साथ ही बद्री गाय के बारे में जानकारी ली।

रॉक क्लाइंबिंग का हुआ डेमो
उतरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीदी भुली महोत्सव में एनआईएम की रॉक क्लाइम्बिंग तकनीकी का डेमो देखा। इस दौरान एनआईएम के प्रशिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सर्च एंड रेस्क्यू के दौरान उपयोग की जाने वाली तकनीकी की जानकारी दी।

लाल धान की कुटाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीदी भुली महोत्सव में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट में हाल ही में देश मे दूसरे स्थान का सम्मान पाने वाले लाल धान की जानकारी ली। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री को लाल धान की बाली भेंट की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ लाल धान की कुटाई पारंपरिक ओखली में की। साथ ही लाल धान की चूड़ा की जानकारी ली।

240करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री ने 240 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिनमे उत्तरकाशी जिले के विकास के लिये 57 करोड़ 38 लाख की लागत की 24 योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही 45 करोड़ 37 लाख की लागत की  38 योजना का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युतगृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार (आर.एम.यू.) कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने चलाया चरखा, ऊन की कताई की
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीदी भुली महोत्सव में शिरकत कर डुंडा और बगोरी क्षेत्र के पारंपरिक ऊन की कताई करने वाले चरखा को चलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब ऊन की कताई कर पारंपरिक ऊनी वस्त्रों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही डुंडा और बगोरी से पहुंची महिलाओं को चरखा चलाने और ऊन कताई की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]