• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

नीती में भारत-चीन सीमा पर ग्लेशियर से फिसलकर चिन्यालीसौड का जवान शैलेंद्र शहीद

Spread the love

उत्तरकाशी: चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाक स्थित भारत-चीन सीमा पर नीती दर्रा में पेट्रोलिंग के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसलने से चिन्यालीसौड़ के कुमराड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय शैलेंद्र शहीद हो गए। शैलेंद्र गढ़वाल राइफल्स की गढ़वाल स्काउट यूनिट में कार्ररत थे। शहीद का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक घाट कुमराड़ा में सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा।शहीद के परिजनों को आर्मी के अधिकारी ने बताया कि शैलेंद्र साेमवार को गोल्डुंग पोस्ट नीती के पास बॉर्डर में पेट्रोलिंग के लिए साथियों के साथ जा रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और ग्लेशियर की पहाड़ी से नीचे जा गिरा। निकाले जाने तक वह शहीद हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *