• Sat. Jun 27th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर वसुंधरा करुणा दीप पुरस्कार’से नर्सिंग स्टाफ सम्मानित

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को पूर्णानंद घाट पर नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट और वसुंधरा संस्था ने संयुक्त रूप से ‘वसुंधरा करुणा दीप पुरस्कार’ प्रदान किए।

उत्तराखंड मौन परिषद के उपाध्यक्ष गिरीश डोभाल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि नर्सें केवल मरीजों की देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में उन्हें मानसिक संबल और नया जीवन भी देती हैं। डोभाल ने कोरोना काल में नर्सों के त्याग और समर्पण की सराहना की, जो हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। वक्ताओं ने नर्सिंग को करुणा और सेवा का जीवंत उदाहरण बताया। इस अवसर पर नर्सों के सम्मान में विशेष गंगा आरती का भी आयोजन किया गया। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। वसुंधरा संस्था की उपाध्यक्ष ज्योति शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *